मिट्टी की दीवार के मलबे में दबकर बच्ची की मौत

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के मखमुलपुर गांव में मूसलाधार बारिश होने के कारण मिट्टी का घर गिरने से मखमुलपुर निवासी आदित्य साव की पुत्री रीना कुमारी की मिट्टी के दीवाल के अंदर दबाकर मौत हो गई। मृतका की मां 30 वर्षीया रेखा देवी घायल हो गई। घटना रविवार के देर शाम की है। रेखा देवी अपने घर में खाना बना रही थी और रीना वहीं पर थी। लगातार बारिश होने के कारण अचानक मिट्टी का घर गिर गया। दोनों मां-बेटी दीवार के अंदर दब गई। दाउदनगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा एक यूडी केस दर्ज कराया गया है।

2024-07-01T15:22:36Z dg43tfdfdgfd