मारपीट में पिता-पुत्र जख्मी

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के मनार पंचायत स्थित टोला राजनडीह में मारपीट की घटना में पिता-पुत्र जख्मी हो गए। जख्मी होने वालों में युगल राजवंशी और उसका पुत्र जितेंद्र राजवंशी शामिल हैं। दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। घटना के संबंध में युगल राजवंशी द्वारा 10 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा है कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इस दौरान आरोपितों ने पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है।

2024-06-23T18:51:45Z dg43tfdfdgfd