पॉक्सो एक्ट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार

औरंगाबाद। नवीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 13 आनंदुआ गांव निवासी दिलीप सिंह का पुत्र अंकित कुमार उर्फ रौशन है। मिली जानकारी के अनुसार अंकित सात माह पूर्व एक लड़की का अपहरण कर भगा ले गया था। लड़की के पिता ने अपहरण करने का मामला नवीनगर थाना में दर्ज कराया था। कुछ दिनों पूर्व लड़का एवं लड़की के परिजनों द्वारा सहमति बनी और दोनों की शादी कराने की तैयारी की जा रही थी। 9 जुलाई को दोनों की शादी होनी थी। इसी बीच दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि सात महीने पूर्व थाना में मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

2024-07-02T14:56:15Z dg43tfdfdgfd