गोह में सर्पदंश से युवक की मौत

गोह, संवाद सूत्र। गोह निवासी वीरेंद्र कुमार प्रजापति के 25 वर्षीय पुत्र विकास प्रजापति की मौत सांप के डंसने से हो गई है। जानकारी के अनुसार विकास शनिवार की दोपहर खाना खाकर सोने गया था। जैसे ही वह बिस्तर पर लेटा, पूर्व से मौजूद सांप ने उसके बायां पैर के अंगूठा के डंस लिया। परिजन इलाज के लिए उसे गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर कर दिया। गया जाने के क्रम में रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।

2024-06-29T14:29:12Z dg43tfdfdgfd