16 साल से फरार आरोपी धराया

गोह, संवाद सूत्र।

गोह पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुल्ला बिगहा निवासी रामेश्वर बिंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर उसके घर इश्तेहार भी लगाया गया था। इसके बावजूद बहुत आत्मसमर्पण नहीं कर रहा था। इधर पुलिस उसकी ताक में थी। पुलिस को उसके घर में होने की गुप्त सूचना मिली थी। प्रभारी थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

2024-06-23T18:36:35Z dg43tfdfdgfd