IAS SUJATA SAUNIK: महाराष्ट्र को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, जानें कौन हैं हरियाणा की छोरी सुजाता सौनिक?

Sujata Saunik Chief Secretary Of Maharashtra: हरियाणा की छोरी सुजाता सौनिक को महाराष्ट्र का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और इसी के साथ वह इस पद पर बैठने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। बता दें, सुजाता 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जो इससे पहले भी राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल चुकी हैं। अब उन्हें मुख्य सचिव पद संभालने का मौका मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि मुख्य सचिव के रूप में सुजाता सौनिक का कार्यकाल सिर्फ एक वर्ष का होगा और वह जून 2025 में रिटायर हो जाएंगी। चलिए अब सुजाता सौनिक के करियर, फैमिली और उनके एजुकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

कौन हैं सुजाता सौनिक?

सुजाता सौनिक का जन्म 15 जून 1965 को हुआ था और वह हरियाणा रहने वाली हैं। 1987 बैच की आईएएस अफसर सुजाता की शादी मनोज सौनिक से हुई थी, जो बिहार के रहने वाले हैं। उनके पति भी महाराष्ट्र के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वर्तमान में मनोज सौनिक मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार हैं। सख्त और बेबाक अधिकारी के रूप में जानी जाने वाली सुजाता सौनिक फिलहाल राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रही हैं। 

इसे भी पढ़ें- यूपी की बेटी ने अमेरिका में रच दिया इतिहास, UFC में जीत दर्ज करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

सुजाता सौनिक का करियर

सुजाता सौनिक ने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी की है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के साथ वे पोस्ट ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा, सुजाता हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में TechMi फेलो भी रह चुकी हैं। इसके बाद वे 1987 बैच की आईएएस अधिकारी होने के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव, कौशल विकास विभाग, गृह मंत्रालय, सलाहकार संयुक्त सचिव, भारत सरकार के महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुकी हैं। बता दें, वह पिछले तीन दशकों से प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़ें- स्मृति मंधाना ने रचा नया इतिहास, साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया लगातार दूसरा शतक

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Jagran, Twitter

2024-07-02T07:39:07Z dg43tfdfdgfd