मारपीट व अतिक्रमण का लगाया आरोप

केस दर्ज

दाउदनगर , संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआंवा टोला लगन बिगहा गांव निवासी मंजू देवी ने गांव के ही दो लोगों पर मारपीट करने एवं अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपित जमीन पर ट्रैक्टर से मिट्टी डलवा रहे थे। महिला द्वारा कहा गया कि उसके पति घर पर नहीं हैं। अगर आ जाएंगे तो दोनों भाई आपस में बात कर मिट्टी भरवाइएगा। इसी बात पर आरोपितों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस केस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

2024-06-29T14:29:17Z dg43tfdfdgfd