मारपीट का मामला दर्ज

दाउदनगर, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के बिरई गांव में घटी मारपीट की घटना के मामले में सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा है कि शाम में वे अपने घर पर थे। इसी दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।वहीं, पुलिस सूत्रों से पता चला कि इससे पहले प्रथम पक्ष की ओर से भी विनय सिंह द्वारा पांच लोंगो को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।

2024-06-22T18:02:28Z dg43tfdfdgfd