img src="https://img.jagranjosh.com/images/2024/July/372024/ssc-jobs-2024-compressed.jpg" width="1200" height="675" />
SSC JSA, LDC Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2023 और 2024 में आयोजित जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) ग्रेड पेपर 2 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक SSC वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं। एसएससी जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क (जेएसए/एलडीसी) ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2021 और 2022 के पेपर-I के परिणाम में उनके प्रदर्शन के आधार पर, 877 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुना गया है।
Also Check: जो अभ्यर्थी आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे यहां जागरण जोश मॉक टेस्ट देख सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से डायरेक्ट एसएससी जेएसए और एलडीसी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
SSC JSA Result | |
SSC LDC Result |
एसएससी ने पेपर- II के परिणाम पहले ही यानि 23 अप्रैल, 2024 को घोषित किए थे। उस दौर में, पेपर- I मूल्यांकन के लिए 895 उम्मीदवारों (2021 के लिए 326 और 2022 के लिए 569) को शॉर्टलिस्ट किया गया था। चयनित अभ्यर्थी पार्ट-II की में शामिल होने के पात्र होंगे, जिसमें उनके सेवा रिकॉर्ड (एपीएआर) का मूल्यांकन शामिल है।
ये भी पढ़ें: SSC Selection Post Phase 12 Answer Key 2024 OUT