LONAVALA WATERFALL TRAGEDY: लोनावाला हिल स्टेशन के पास पिकनिक मनाने गए 4 बच्चों समेत 5 लोग डूबे

Lonavala News: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। एक तरफ जहां मानसून ने भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत दी है, तो वहीं भारी तबाही भी देखने को मिल रही है। बारिश की वजह से महाराष्ट्र के लोनावला में अचानक से बाढ़ आ गई, जिसमें एक परिवार के 4 बच्चे और एक महिला बह गए। घटना रविवार दोपहर 2 बजे की है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लोग यहां छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे थे। महिला की उम्र 40 साल थी, जबकि बच्चों की उम्र 4 से 8 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि ये सभी मौसी डैम के पास झरने के नीचे पानी में भीग रह थे। तभी फिसलकर ये लोग झरने की पानी में बह गए।

2024-07-01T09:20:35Z dg43tfdfdgfd