हसपुरा में पूर्व मुखिया के खेत में हुआ बम विस्फोट

हसपुरा थाना के अहियापुर-मौआरी गांव के समीप पूर्व मुखिया मृत्युंजय कुमार के खेत में बम विस्फोट की घटना घटी। इससे अहियापुर और मौआरी गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया अजीत कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा और एसआई चंद्रशेखर सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बम विस्फोट के अवशेष और जहां बम रखा हुआ था, उस खेत की मिट्टी उठा ली और अपने साथ ले गई। इस संबंध में मृत्युंजय कुमार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपना खेत बंटाईदार को दे दिया है। शनिवार को दोपहर में उनके बंटाइदार ट्रैक्टर से खेत को जोत रहा था। खेत में एक झोले में सुतरी बम छिपा कर रखा हुआ था। ट्रैक्टर का अगला चक्का जैसे चढ़ा तो उसकी नजर गई लेकिन उसे मामूली चीज समझ कर ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। ट्रैक्टर के चक्के के दबाव से बम विस्फोट हो गया। बंटाईदार ने घटना की जानकारी उन्हें दी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रैक्टर को थोड़ा सा नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2024-06-30T17:33:40Z dg43tfdfdgfd