रेलवे स्टेशन पर पंखे की तरह घूमता नजर आया CCTV कैमरा, ‘360 डिग्री सर्विलांस’ का जुगाड़ इंटरनेट पर छा गया

रेलवे स्टेशन पर वैसे तो सभी यात्री ट्रेवल करने ही जाते हैं लेकिन कई बार कैमरे में कुछ ऐसे मोमेंट कैद हो जाते हैं, जो हमें गुदगुदाने का काम करते है। ठाणे रेलवे स्टेशन का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वायरल क्लिप में सीसीटीवी कैमरे को छत पर लगे पंखे की तरह गोल- गोल घूमते देखा जा सकता हैं। यह अनोखा कैमरा अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। लोग रेलवे स्टेशन की इस ‘सर्विलेंस डिवाइस’ का जमकर मजाक उड़ा रहे है।

CCTV कैमरा है या सीलिंग फैन

रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स की सुरक्षा और निगरानी के लिए रोटेट होने वाला CCTV कैमरा भी लगाया जाता है। लेकिन किसी तकनीकी खराबी के चलते ठाणे रेलवे स्टेशन पर लगा कैमरा अजीब तरीके से काम करने लगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @mumbaimatterz नाम के यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करके रेलवे प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जिस पर जवाब देते हुए प्रशासन ने बताया कि यह कैमरा अब ठीक हो गया है और सही से काम कर रहा है। हालांकि, इस क्लिप को देखकर इंटरनेट की जनता को मजा आ गया है, और वो अब इस पर बेहद चुलबुले अंदाज में टिप्पणी कर रहे हैं।

ये है 360 डिग्री सर्विलांस

Spotted at @Central_Railway Thane Station.

What is this 🤔

CCTV surveillance Camera or a Ceiling Fan?@drmmumbaicr @RailMinIndia pic.twitter.com/wRVvFMcn6G

— मुंबई Matters™ (@mumbaimatterz) June 28, 2024 ]]>

इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन लोगों के फनी कमेंट्स से भरा हुआ है। एक यूजर ने लिखा है- CCTV पंखा बनना चाहता था लेकिन फैमिली प्रेशर के चलते उसे सीसीटीवी बनना पड़ा। वही दूसरे यूजर ने लिखा कि यह तो 360 डिग्री सर्विलांस है। इस वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 60 हजार से अधिक व्यूज और 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

क्या आपके साथ भी रेलवे स्टेशन पर कभी कोई रोचक किस्सा हुआ है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-06-29T05:56:26Z dg43tfdfdgfd