PM MODI LOKSABHA SPEECH: पीएम मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को करारा जवाब दिया, सुनिए क्या कहा ?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार लोकसभा में कांग्रेस पर हमला बोलने के साथ ही उसके सहयोगी दलों को भी आगाह किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण से संबंधित धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस के साथी दलों ने इस चुनाव का विश्लेषण किया है या नहीं। ये चुनाव कांग्रेस के साथियों के लिए भी संदेश है। अब कांग्रेस पार्टी 2024 से एक परजीवी कांग्रेस पार्टी के रूप में जानी जाएगी। 2024 से जो कांग्रेस है वो परजीवी कांग्रेस है। परजीवी वो होता है जो जिस शरीर पर रहता है ये परजीवी उसी को ही खाता है। 

2024-07-02T17:55:55Z dg43tfdfdgfd