HEAVY RAIN IN AHMEDABAD: अहमदाबाद में भारी बारिश, 5 अंडरब्रिज बंद, सड़क पर बना विशालकाय गड्ढा

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को भारी बारिश शुरू हो गई है और लगातार पांच घंटे से बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में बेसमेंट में पानी भर गया है। वहीं शहर के पांच महत्वपूर्ण अंडरब्रिज बंद करने पड़े हैं। वहीं सूरत में भी भारी बारिश जारी है और बचाव कार्य के लिए नावें बुलाई गई हैं। वहीं अहमदाबाद के पश्चिमी इलाके शेला में आज हुई बारिश में सड़क पर एक विकराल गड्ढा बन गया। यहां सड़क अचानक धंस गई। गनीमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई। कल्पना की जाए कि यदि वहां से कोई गुजर रहा होता तो क्या आलम होता। स्मार्ट सिटी की यह बदसूरत तस्वीर साख पर सवाल खड़ा करती है।

स्मार्ट सिटी का यह हाल?अहमदाबाद शहर को स्मार्ट सिटी कहा जाता है। यह शहर कितना स्मार्ट है? रविवार की बारिश में इसकी तस्वीर सामने आई है। शहर में आज पश्चिमी इलाके में कुछ घंटे में 5 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई। उसके बाद यह आलम की पूरे शहर में पानी ही अपनी नजर आया। अहमदाबाद शहर के सबसे वीआईपी माने जाने वाले बोपल, नारायणपुरा इलाके में साइंस सिटी रोड हर जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। शहर में कई जगह अंडर पास बंद किए गए हैं। कई जगह सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटे में तेज हवाओं के साथ शहर में बारिश होने की संभावना जताई है।

अहमदाबाद में कितनी बारिश?अहमदाबाद में सुबह से ही हर जगह बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर तीन-चार घंटे में 5-6 इंच तक बारिश हो गई है। अहमदाबाद में बारिश होने पर अहम अंडरब्रिज बंद करने पड़ते हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ। इसके अलावा कुछ जगहों पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। आज रविवार होने के कारण ट्रैफिक कम है जो अच्छी बात है। अखबार नगर, मकरबा, मीठाखाली, ट्रागड और गोटा सिल्वर स्टार अंडरब्रिज आज बंद कर दिए गए हैं।

दो फीट तक भरा पानीगोटा और साइंस सिटी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर बेसमेंट में दो फीट तक पानी भर गया है। इसी तरह शहर में कई स्थानों पर वाहन खराब हो गए और लोगों को वाहनों को धक्का देकर निकालना पड़ा। अहमदाबाद में कुछ जगहों पर पानी की निकासी नहीं हो पाई। इसके कारण सीजी रोड और शेला रोड पर पानी भर गया है।

पानी भरने से लोग परेशानऐलिसब्रिज पुलिस लाइन के बाहर भी पानी भरा है। सिल्वर ओक कॉलेज, सरसपुर, कुबेरनगर बाजार में भी अच्छी बारिश हुई है। लॉ गार्डन के पास युवा बारिश का आनंद लेते दिखे। न्यू राणिप, चांदखेड़ा आईओसी रोड, ट्रैगड रोड, डी केबिन साबरमती जवाहर चौक रोड इलाके में भी पानी भर गया है। कुछ जगहों पर तो नाले के ढक्कन खोलने और पानी निकालने के लिए भी सिस्टम का कोई आदमी नहीं आया है। खासकर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तापमान में गिरावटअहमदाबाद के गोटा और साइंस सिटी में 3 घंटे में 6 इंच बारिश हुई है और शाम 5 बजे भी बारिश जारी थी। इसके अलावा भोपाल में 4 इंच, नरोदा में 4 इंच, चांदखेड़ा, सरखेज, चांदलोडिया में 3 इंच बारिश हुई है। इसी तरह उस्मानपुरा में भी दो इंच बारिश हुई है। अहमदाबाद में सुबह बादल छाए रहे, लेकिन बारिश के कोई संकेत नहीं थे। लेकिन उसके बाद बारिश भी हुई और शहर का तापमान भी गिर गया। सुबह 11 बजे के आसपास अहमदाबाद में तापमान 31 डिग्री था, जो बारिश के कारण चार डिग्री गिरकर 27 डिग्री पर आ गया। कई दिनों की गर्मी के बाद अहमदाबाद में मौसम ठंडा हो गया है।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-06-30T14:05:16Z dg43tfdfdgfd