BADRINATH HIGHWAY ACCIDENT: बदरीनाथ हाईवे पर टूरिस्ट्स का वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, 14 की मौत, 12 घायल

देहरादून (ब्यूरो) हादसा रुद्रप्रयाग से करीब 5 किमी पहले श्रीनगर की ओर हुआ। वाहन में सवार पर्यटक दिल्ली, यूपी, एमपी व उत्तराखंड के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये फ्राइडे रात दिल्ली से चले थे। शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि वाहन ओवरलोड व स्पीड में था। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी भी आ रही थी। वाहन की क्षमता 20 सीट की थी, लेकिन इसमें 26 लोग सवार थे। वहीं, वाहन को नदी में गिरते देखकर अलकनंदा के दूसरी ओर स्थित पहाड़ी पर काम कर रहे ऋषिकेश-कर्णप्रयाण रेल लाइन के प्रोजेक्ट के 3 मजदूरों ने मदद के लिए नदी में तैरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन, इनमें से एक मजदूर नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। दूसरा मजदूर नदी पार कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच गया। जबकि, तीसरा खुद को तेज बहाव में बहता देख बीच नदी से लौट गया।

महिला छिटक कर झाडिय़ों में गिरी

स्थानीय लोगों के मुताबिक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 500 मीटर नीचे खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी के किनारे पर जा गिरा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे। इसके बाद पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। गहरी खाई के कारण शवों और घायलों को निकालने में ढाई से तीन घंटे का वक्त लग गया। एक महिला पर्यटक वाहन से छिटककर झाडिय़ों में पड़ी रही।

ग्रुप के जरिए आए थे ट्रैकिंग पर

बताया जा रहा है कि ये सभी पर्यटक अलग-अलग जगह काम करते हैं। वे अपने-अपने ग्रुप के माध्यम से ट्रैंिकंग पर आए थे। गंभीर रूप से घायल सात पर्यटकों को हेली रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। एआरटीओ प्रमोद कर्नाटक के मुताबिक वाहन के सभी दस्तावेज वैध मिले। लेकिन, वाहन की चालक समेत 20 यात्रियों की क्षमता है, जिसमें 26 लोग सवार थे।

गृह मंत्री शाह व गवर्नर ने जताया शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के राज्यपाल ले।जन। (रिटा।) गुरमीत ङ्क्षसह ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हादसे पर दुख जताया गया है। मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख व घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

सीएम धामी पहुंचे एम्स

सीएम पुष्कर ङ्क्षसह धामी ने शाम को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर वहां भर्ती गंभीर रूप से घायल 5 पर्यटकों का हाल जाना। डॉक्टरों से जानकारी भी ली। सीएम ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए डीएम रुद्रप्रयाग को दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

एक हफ्ते में दो हादसे, सीएम सख्त

यात्रा मार्ग पर एक सप्ताह के भीतर दो बड़ी वाहन दुर्घटनाओं पर सीएम पुष्कर ङ्क्षसह धामी ने ङ्क्षचता जताई है। चेतावनी दी कि रोड एक्सीडेंट के कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने परिवहन व पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि वाहनों की तकनीकी जांच कड़ाई से की जाए। सीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग ने आरटीओ पौड़ी द्वारिका प्रसाद के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया है, जो घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

[email protected]

2024-06-15T16:45:50Z dg43tfdfdgfd