UP POLICE CONSTABLE RE EXAM DATE 2024 LIVE: खुसखबरी! इस दिन हो सकती है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख का एलान, ये है अपडेट

UP Police Constable Re Exam Date, Admit Card 2024, Sarkari Result 2024 LIVE News Update: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुन:परीक्षा तिथि 2024 की घोषणा करने वाला है। एग्जाम डेट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर तारीख जारी होने के बाद एग्जाम डेट के अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी की जांच भी कर सकेंगे।

Latest Sarkari Naukri Notification Today: Check Here

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी, 2024 को आयोजित की थी, जिसे पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था। परीक्षा रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को अगले 6 महीने के भीतर फिर से आयोजित करने की घोषणा की थी।

UP Police Constable Exam Date 2024: Check Here

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा जारी होने से पहले आप यहां इन भर्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, यूपी पुलिस कांस्टेबल रिक्ति, परीक्षा पैटर्न, यूपी पुलिस कांस्टेबल पाठ्यक्रम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 से जुड़ी हर लेटेस्ट जानकारी के लिए पढ़ें LIVE UPDATE

2024-06-17T11:48:59Z dg43tfdfdgfd