BAKRID EID UL ADHA 2024 LIVE: देशभर में कल मनाई जाएगी बकरीद, जानें ईद-अल-अज़हा संबंधित हर एक अपडेट

Bakrid Eid Ul Adha 2024 Date Live Update: देशभर में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसे ईद-अल-अजह़ा और ईद-उल-अज़हा नाम से जानते हैं। इस दिन को त्याग और कुर्बानी के तौर पर याद किया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, हर साल आखिरी माह ज़ु अल-हज्जा की 10वीं तारीख को बकरीद का पर्व मनाया जाता है। इस साल बकरीद 17 जून 2024 को मनाई जा रही है। ये पर्व पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई थी। इस दिन सूर्योदय के बाद नमाज़ अदा करने के बाद कुर्बानी दी जाती है। माना जाता है कि एक दिन हजरत इब्राहीम से ख्वाब में अल्लाह ने उनकी सबसे प्यारी चीज को अल्लाह की राह में कुर्बान करने को कहा। हजरत इब्राहिम ने अपने ख्वाब को सच जाना और अल्लाह की राह में अपनी सबसे अज़ीज चीज अपने बेटे को अपने रब की रजा के लिए कुर्बान करने की ठान ली। आइए जानते हैं ईद-अल-अजह़ा संबंधित हर एक अपडेट…

2024-06-16T06:58:00Z dg43tfdfdgfd