Arabic Mehndi Designs: मेहंदी लगाना हम सभी पसंद करते हैं। बात किसी खास मौके जैसे त्योहार या शादी की करें, तो डिजाइन के लिए हम बेस्ट ही चुनना पसंद करते हैं। आजकल अरेबिक मेहंदी के डिजाइंस को कई ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।
Khafif Mehndi Designs: अरेबिक में भी मेहंदी के कई प्रकार होते हैं। इसमें आजकल खफिफ मेहंदी डिजाइन बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं निकाह के मुबारक मौके के लिए अरेबिक स्टाइल खफिफ मेहंदी के कुछ खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन डिजाइंस से जुड़ी कुछ दिलचस्प चीजें-
मेहंदी में फूल-पत्ती का डिजाइन सबसे ज्यादा बनाया जाता है। वहीं खफिफ मेहंदी में कलियां और इसी तरह के हल्के-फुल्के से डिजाइन को अरेबिक स्टाइल में बनाया जाता है। आप इसे बेल, हाथफूल, ब्रेसलेट के पैटर्न में बना सकते हैं।
मेहराब और खफिफ दोनों ही अरेबिक मेहंदी के ही प्रकार होते हैं। आप हाथों में किले में बने मेहराब के साथ में हल्के से फूल और कलियों वाले डिजाइन को हथेली पर बनाकर मेहंदी के डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। निकाह के लिए इस तरह की डिजाइन के साथ में आप अपने होने वाले शोहर के जुड़ी कुछ अच्छी चीजें या कोई खास तारीक भी लिख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हाथों पर लगाएं चांद मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन, देखें तस्वीरें
केरी का डिजाइन लगभग हर तरह की मेहंदी में आसानी से बनाया जा सकता है। फूल और खफिफ मेहंदी में आप हथेली को भरा हुआ दिखाना चाहती हैं और अपने निकाह के दिन को और ज्यादा खास बनाना चाहती हैं तो केरी के अंदर बारीक जाल भी बना सकती हैं। आमतौर पर खफिफ मेहंदी उर्दू में हल्फे-फुल्के यानी लाइट वेट डिजाइन को कहा जाता है।
हाथ के पिछले हिस्से पर इस तरह से कलियां के साथ में बेल को बनाया जा सकता है। इसमें आप बड़े-बड़े आकार के फूल और इनकी कली बनाकर उंगलियों पर खूबसूरत सी पेड़ जैसी बेल बना सकती हैं। इसमें आप चाहे तो अपने होने वाले शोहर यानी अपने जीवनसाथी का नाम लिख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: आपके इंगेजमेंट लुक में चार-चांद लगाएंगी मेंहदी की ये नायाब डिजाइंस
डॉट-डॉट करके आसानी से यह डिजाइन हथेली पर बनाया जा सकता है। इसके लिए आप हाथ के अगले या पिछले हिस्से पर खफिफ मेहंदी के डिजाइन को उंगलियों पर बनाकर इसे आपस में जोड़ सकती हैं। यह देखने में हाथफूल जैसा नजर आएगा। वहीं मॉडर्न तरह का ब्रेसलेट भी बनाया जा सकता है।
अगर आपको निकाह के लिए मेहंदी की ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Sneha Agrawal, Aisha irfan, huzaan,farju nisha
2024-06-28T09:38:29Z dg43tfdfdgfd