बधार से समर्सिबल खोल ले गए चोर

अंबा, संवाद सूत्र।

कुटुंबा थाना क्षेत्र के दुधमी बधार से शनिवार की रात अज्ञात चोर पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का समर्सिबल खोल ले गए। वे पाइप और तार भी खोल ले गए। इससे पहले भी इस गांव के अनुज सिंह की मोटर बधार से चोरी हुआ था। गोवास बिगहा के विनय सिंह का मोटर भी कर खोले गए थे। सुदर्शन सिंह के मोटर का तार व अन्य उपकरण की चोरी हुई थी। चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर किसान चिंतित है।

2024-05-05T17:50:22Z dg43tfdfdgfd