गरीबों और सामाजिक रूप से पिछड़ों की आवाज है राजद

राजद का 28वां स्थापना दिवस शुक्रवार को जिला कार्यालय औरंगाबाद में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काट कर खुशी मनाई। कहा कि पार्टी आज 28 वर्षों की हो गई। राजद की स्थापना लालू प्रसाद यादव ने की थी। भारत देश में बाबा साहेब अंबेडकर, पेरियार, फुले, गांधी, गाडगे, कर्पूरी, लोहिया व जगदेव के सपनों का देश बनाने के लिये पार्टी की स्थापना हुई थी। राजद ने हमेशा गरीबों और सामाजिक रूप से पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है। आज राजद देश की सबसे बड़ी सेक्यूलर पार्टी बन गयी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार ने नयी उचाईयों के साथ नया अध्याय गढ़ा है। पार्टी सभी जात व धर्मों की बराबरी की हिस्सेदारी की बात करती है। आज की मौजूदा केंद्र व राज्य की सरकार देश को बांटने का काम कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ई सुबोध कुमार सिंह, डॉ रमेश यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, जिला पार्षद अनिल यादव, संजय यादव, सरून पासवान, रवीन्द्र यादव, लंबू मुखिया, युसुफ़ अंसारी, लड्डू खान, राजू यादव, सुरेंद्र यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, युवा नेता सुशील कुमार, अशोक यादव, चंचला देवी, ललिता देवी, रितेश मेहता, जगन यादव, सुनील वर्मा आदि मौजूद थे। छात्र राजद के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में 28 वां स्थापना दिवस शहर के सिन्हा कॉलेज में मनाया गया। यहां पौधा रोपण करने के बाद केक काटा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पौधारोपण करके पार्टी के उद्देश्य एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। सुनील कुमार, प्रशांत कुमार, निशांत कुमार, प्रिंस यादव, प्रिंस पासवान, शत्रुघन कुमार, निर्भय यादव, अहीरवाल, कॉलेज प्रभारी गुलशन कुमार, सोनू कुमार, शैलेश कुमार, रौशन कुमार, रोहित कुमार, अंकु कुमार, जिला महासचिव राहुल कुमार, गुड्डू कुमार, धनंजय, सोनू कुमार उपस्थित रहे।

2024-07-05T18:38:32Z dg43tfdfdgfd