अरब सागर में दिखी भारतीय नौसेना की ताकत, 35 एयरक्राफ्ट के युद्धाभ्यास ने उड़ा दी दुश्मन की नींद

नई दिल्ली: अरब सागर में भारतीय नौसेना ने आज 35 लड़ाकू विमान और 2 एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ एक बड़ा युद्धाभ्यास किया। इस मेगा ऑपरेशन ने पानी में अपनी ताकत क नायाब नमूना पेश किया है चीन और पाकिस्तान को अरब सागर में भारत की इस ताकत को देखकर जरूर नींद नहीं आएगी। यह मिलिट्री एक्सरसाइज इसलिए भी खास थी क्योंकि इसमें आईएनएस विक्रांत और INS विक्रमादित्य दोनों को शामिल किया गया था। नौसेना ने इसके साथ समुद्र के अंदर अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए सबनरीन की भी टेस्टिंग की।

नौसेना की खास एक्सरसाइज में कौन-कौन से विमान थे शामिल

भारतीय नौसेना के इस खास तरह के युद्धाभ्यास में एक दो नहीं बल्कि 35 फाइटर जेट शामिल किए गए थे। इस एक्सरसाइज में मिग-29 के अलावा हेलिकॉप्टर MH60R, कामोव, सी-किंग, चेतक और ALH ने उड़ान भरी। यही नहीं एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने टेक ऑफ किया। इस युद्धाभ्यास में मुख्य केंद्र बिंदु में INS विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य ही थे।

इंडियन नेवी ने अपने बयान में क्या कहा?

इस खास एक्सरसाइज के बारे में बात करते हुए भारतीय नौसेना ने कहा कि इंडियन नेवी ने यह एक्सरसाइज अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने, क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और समुद्री सीमा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है। इंडियन नेवी के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि यह युद्धाभ्यास भारतीय नौसेना में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

2023-06-10T17:00:22Z dg43tfdfdgfd