Maihar Crime : नईदुनिया न्यूज, मैहर। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में खेत में सो रहे एक किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना में नाबालिग समेत 3 लोग घायल होने की सूचना है। देर रात एक युवक महिला की अहरी में आ घुसा और वहां नाबालिग लड़की से जोर जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो महिला भी वहां आ गई। आरोपित ने लड़की और महिला पर हमला कर दिया। वहां एक छोटा लड़का भी था लेकिन उसने उसे भी नहीं बख्शा। एसपी मैहर सुधीर अग्रवाल बोले-रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रात को शंभु पटेल उम्र 52 वर्ष की खेत में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।
अधिया में खेत लेकर खेती-किसानी करता था। जिस वक्त यह वारदात हुई वह खेत में प्याज की फसल की निगरानी करने के लिहाज से वहां बनी अहरी में था। इस घटना में मृतक के पड़ोस में ही दूसरे खेत में फसल की रखवाली कर रही एक महिला, नाबालिग लड़की और एक लड़के समेत तीन लोग घायल भी हुए हैं।घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी अमरपाटन शिवकुमार सिंह, रामनगर थाना प्रभारी टीकाराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जबकि घायलों को भी इलाज के लिए ले जाया गया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल ने भी कर्रा पहुंच कर घटना की जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक और घायल महिला दोनों अगल-बगल खेत अधिया में लेकर प्याज की खेती कर रहे थे। दोनों ही रात में फसल की रखवाली के लिए अपनी-अपनी अहरी में थे। देर रात एक युवक महिला की अहरी में आ घुसा और वहां नाबालिग लड़की से जोर जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो महिला भी वहां आ गई। आरोपित ने लड़की और महिला पर हमला कर दिया। वहां एक छोटा लड़का भी था लेकिन उसने उसे भी नहीं बख्शा। शोर सुन कर शंभु भी वहां पहुंचा और हमलावर से उलझ गया। आरोपित ने उसके चेहरे पर धारदार हथियार से दनादन वार कर दिए। शंभु वहीं जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
2024-05-07T05:13:16Z dg43tfdfdgfd