LG ने दिल्ली महिला आयोग से हटाए सभी कर्मचारी, स्वाति मालीवाल ने कहा- महिलाओं पर मत करो जुल्म

एएनआई, नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर बिना अनुमति के इनकी नियुक्ति की थी।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा कि एलजी साहब ने DCW के सारे कॉट्रैक्ट स्टाफ को हटाने का एक तुगलकी फरमान जारी किया है। आज महिला आयोग में कुल 90 स्टाफ है, जिसमें सिर्फ 8 लोग सरकार से दिये गये हैं, बाकी सब 3-3 महीने के कॉट्रैक्ट पर हैं। सब कॉट्रैक्ट स्टाफ हटा दिया जाएगा, तो महिला आयोग पे ताला लग जाएगा। ऐसा क्यों कर रहे हैं ये लोग? खून पसीने से ये संस्था बनी है। उसको स्टाफ और सरंक्षण देने की जगह आप जड़ से खत्म कर रहे हो? मेरे जीते जी मैं महिला आयोग बंद नहीं होने दूंगी। मुझे जेल में डाल दो, महिलाओं पे मत ज़ुल्म करो।

2024-05-02T09:55:10Z dg43tfdfdgfd