JIPMER 2024 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, DIRECT LINK से समय रहते सबमिट करें अपना फॉर्म

JIPMER 2024: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में पोस्ट-डॉक्टरल फ़ेलोशिप (पीडीएफ) और पोस्ट-डॉक्टरल सर्टिफिकेट कोर्स (PDCC) जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज, 23 अप्रैल, 2024 को बंद हो जाएगी। संस्थान की ऑफिशियल समयसीमा के अनुसार, रजिस्ट्रेशन विंडो 23 अप्रैल, 2024 को शाम 4.00 बजे बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अबतक अपना फॉर्म सबमिट नहीं किया है समय रहते कर लें।

JIPMER 2024 एग्जाम डेट

JIPMER 2024 परीक्षा देश के 8 शहरों में आयोजित की जाएगी। जिसमें बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, नई दिल्ली, पुडुचेरी और कोच्चि शामिल हैं। JIPMER 2024 एंट्रेंस एग्जाम 5 मई, 2024 को सुबह 9.00 बजे से 10.30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। रिजल्ट 15 मई, 2024 तक आने की उम्मीद है। एकेडमिक सेशन की शुरुआत 1 जुलाई, 2024 से शुरू है।

JIPMER 2024 Direct link to apply

JIPMER 2024: आवेदन कैसे करें?

  • JIPMER की ऑफिशियल वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JIPMER 2024 एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें, डॉक्यूमेंट जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार अंतिम सबमिशन हो जाने के बाद, रजिस्ट्रेशन कंफर्मेशन मिल जायेगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए फाइनल पेज का प्रिंट आउट ले कर सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन 27 अप्रैल से, यहां चेक करें फीस समेत पूरी डिटेल

MP Board 5th, 8th Result Out: मध्य प्रदेश 5 वीं में 75.21% , 8वीं में 73.19% छात्र पास, Direct Link

2024-04-23T10:08:48Z dg43tfdfdgfd