JHARKHAND WEATHER TODAY: झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, गरज के साथ बारिश के आसार; इन जिलों में पड़ेगी भीषण 'लू'

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: राजधानी रांची के लोगों को बीते लगभग एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से छह मई के बाद राहत मिलने की संभावना है। सात मई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान में बादल दस्तक देंगे। इसके बाद नौ मई तक आसमान में बादलों की अवाजाही लगी रहेगी।

इस बीच गरज व वर्षा की संभावना भी बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के निचले हिस्से में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही है। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 36.7 व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बहरागोड़ा में 43.7 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम न्यूनतम तापमान डालटनगंज में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा।

आठ व नौ मई को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की होगी बारिश

छह मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (40-50 किमी प्रतिघंटा) के साथ वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है। सात मई को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा के साथ वज्रपात और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। आठ व नौ मई को राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

हीटवेव को लेकर इन जिलों में जारी किया गया है येलो अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान के तहत शनिवार व रविवार को सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़ व गोड्डा में और रविवार को बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, व साहिबगंज में कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर                अधिकतम   न्यूनतम

रांची                  36.7          23.0

जमशेदपुर         42.1           23.0

डालटनगंज         40.4         19.8

यह भी पढ़ें

July Shadi Muhurat 2024: जुलाई महीने में 7 दिन ही शादी के शुभ मुहूर्त, पढ़ लीजिए किस-किस दिन कर सकेंगे विवाह

Chirag Paswan: 'अगर चाचा मंच पर आते तो मैं...', चिराग ने पशुपति पारस को दिया फाइनल जवाब; सियासी हलचल तेज

2024-05-04T03:13:18Z dg43tfdfdgfd