HPBOSE 10TH RESULT 2024: जल्द जारी होंगे कक्षा 10वीं के परिणाम, पिछले वर्ष कैसा था परिणाम, यहां पढ़ें

 

HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड आज सुबह 10 बजे के आसपास रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। 

जिन भी छात्रों ने इस वर्ष एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दी थीं, वे सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं, जिससे आप सबसे पहले अपना रिलल्ट चेक कर पाएंगे। सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें

रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही नतीजों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान हाईस्कूल के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत आदि विवरण भी साझा किए जाएंगे। 

आपको बता दें कि इस वर्ष बोर्ड ने 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 2 से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। इस दौरान प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 

HP Board 10th Result 2024: कैसे कर पाएंगे अपने परिणम चेक ?

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब 10वीं बोर्ड रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करें।

HP Board 10th Result 2024: कैसा था पिछले वर्ष का परिणाम 

पिछले साल, हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 25 मई को 10वीं के परिणाम की घोषणा की गई थी। हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं टर्म 2 परीक्षाओं में कुल 90,896 छात्रों ने भाग लिया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.7% रहा था। 

मानवी ने 99.14% अंकों के साथ हिमाचल कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप किया, जबकि दीक्षा कत्याल ने 693 अंकों के साथ दूसरा और अक्षित शर्मा ने 692 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 

हिमाचल बोर्ड 10वीं के परिणाम में, एक उल्लेखनीय उपलब्धि देखी गई क्योंकि 8 लड़कियों ने शीर्ष 10 में स्थान हासिल किया। हालांकि, केवल 2 लड़के ही शीर्ष 10 रैंक में जगह बनाने में सफल रहे थे।

2024-05-07T04:16:23Z dg43tfdfdgfd