BPSC TEACHERS SACKED: नियमों विरुद्ध मिले ग्रेस मार्क्स, 46 बीपीएससी शिक्षक बर्खास्त, सभी UP के

BPSC teachers sacked: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती 2023 में चयन के दौरान मानदंडों के विपरीत ग्रेस मार्क्स दिये गये थे। अब ग्रेस मार्क्स पाने वाले 46 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये महिला शिक्षक मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश निवासी हैं और बिहार के औरंगाबाद जिले में पोस्टेड थीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्थापना) दया शंकर सिंह के अनुसार सामान्य वर्ग से संबंधित और यूपी के विभिन्न जिलों की निवासी महिला शिक्षकों को विभागीय नियमों के खिलाफ चयन के दौरान 5% ग्रेस मार्क्स दिये गये थे।

2024-07-03T08:51:14Z dg43tfdfdgfd