Anuppur News : नई दुनिया प्रतिनिधि,अनूपपुर। तीन दिवसीय गिद्धों के द्वितीय चरण के गणना का कार्य प्रदेश के अन्य स्थानों की तरह अनूपपुर वन मंडल में भी वन विभाग के अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा किया गया।तीन दिवसीय गिद्ध गणना में अनूपपुर वन मंडल में 767 वयस्क एवं अवयस्क गिद्ध तथा 146 गिद्धों के आवास मिले हैं। गिद्ध अनूपपुर वन परिक्षेत्र के किरर बढ़हर और पुष्पराजगढ़ के अहिरगवां रेंज में मुख्यतः पाए जाते हैं।
गणना के इस कार्य में अनूपपुर वन परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्राधिकारी परिक्षेत्र सहायकों, वन रक्षकों एवं सुरक्षाश्रमिकों के सहयोग से यह गणना की गई है। तीन दिवसीय गणना के दौरान वन परिक्षेत्र अहिरगवां के कठौतिया पूर्व बीट में कुल 32 अवयस्क 116 वयस्क गिद्धों के साथ 20 गिद्धों के आवास मिले हैं। बताया गया कठौतिया पश्चिम बी में 105 अवयस्क गिद्ध 400 वयस्क गिद्धों के साथ 90 गिद्धों के आवास मिले हैं। जबकि वन परिक्षेत्र अहिरगवां के ही जुगवारी बीट में नौ अवयस्क 63 वयस्क गिद्धों के साथ दस गिद्धों के आवास गणना के दौरान मिले हैं।
वन परिक्षेत्र अनूपपुर के बडहर बीट में दो अवयस्क तथा 40 वयस्क एवं 26 गिद्धों के आवास गणना के दौरान प्राप्त हुए हैं। इस तरह से अनूपपुर वन मंडल में 148 अवयस्क और 619 वयस्क गिद्ध के साथ कुल 767 गिद्ध गणना में मिले हैं। जबकि 146 गिद्धों की आवास पहाड़ों एवं विभिन्न तरह के पेड़ों में मिले हैं।
2024-05-02T04:39:19Z dg43tfdfdgfd