AMBIKAPUR NEWS: गोदपुत्र की पिटाई से मां की मौत,पिता घायल

अंबिकापुर । चरित्र शंका पर पत्नी के साथ मारपीट कर रहे पति ने बीच-बचाव करने आए माता-पिता पर हमला कर दिया। गोद पुत्र की पिटाई से मां की मौत हो गई। पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आरा दर्रीपारा की है। यहां रहने वाले कमल भगत व उसकी पत्नी मोतो बाई ने रामप्रसाद भगत को गोद लिया था। बतौर पुत्र रामप्रसाद, माता-पिता व पत्नी सबिना टोप्पो के साथ रहता था। घटना दिवस 14 मार्च 2024 की रात सभी घर में थे। उसी दौरान रामप्रसाद , चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने डण्डा से मारपीट शुरू कर दी।

यह देखकर महिला की सास मोतो बाई व ससुर कमल भगत बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे। तब उन्हें भी उसका पति डण्डा से मारा जिसके कारण उन दोनों को भी चोट लगा। महिला वहां से मौका पाकर भाग गई। दूसरे दिन पता चला कि महिला के सास-ससुर अस्पताल में भर्ती हैं।आहत मोतो बाई की सिर में चोट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या के आरोप पर पुलिस ने रामप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में गिरफ्तार आरोपित रामप्रसाद भगत को मृतका मोतो बाई व घायल कमल भगत के स्वयं के कोई बच्चे नहीं होने के कारण गोदनामा में लिया गया था।गिरफ्तारी में थाना सीतापुर से आरक्षक रूपेश महंत, संजय एक्का, धनकेश्वर यादव, पंकज देवांगन कर्मचारियों की भूमिका रही।

2024-03-28T16:04:46Z dg43tfdfdgfd