JAC 12TH RESULT 2024 DATE AND TIME: जल्द पता चलेगा कब जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, पढ़ें अपडेट्स

JAC 12th Result 2024 Jharkhand Board:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आने वली 30 अप्रैल तक झारखंड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।  हालांकि, आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीख की कोई घोषणा नहीं की गई है। कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें, एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद वह आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com से अपने स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसी के साथ रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट livehindustan.com/career/results/ पर भी देख सकेंगे। रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।

जेएसी की ओर से आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट को अलग-अलग तारीखों पर घोषित करने की संभावना है। पिछले साल, साइंस स्ट्रीम के लिए रिजल्ट की घोषणा  23 मई, 2023 को की गई थी, जबकि आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए जेएसी 12वीं का रिजल्ट  30 मई, 2023 को जारी किया गया था।

JAC 12th Result 2024: क्या आज पता चलेगी रिजल्ट जारी होने की तारीख?

ऐसा माना जा रहा है, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज या कल में झारखंड कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी होने की तारीख के बारे में बता सकता है। हालांकि अभी तक इस पर किसी भी प्रकार से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है, वे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपनी नजर बनाए रखें और किसी भी फर्जी खबर पर भरोसा न करें।

JAC 12th Result 2024 Jharkhand Board:इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए चेक कर सकेंगे रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले झारखंड jacresults.com पर जाना होगा।

स्टेप 2- जिसके बाद होम पेज पर "JAC 12th Result 2024 Science, Arts, and Commerce" लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

स्टेप 4- जेएसी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए। आप चाहें तो रिजल्ट का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

 इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 4 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा का आयोजन दोपहर की शिफ्ट में किया गया था। जिसका समय था 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक।

2024-04-25T08:39:30Z dg43tfdfdgfd