UTTARAKHAND BOARD 10TH TOPPERS LIST 2024: पिछले 5 सालों में कौन रहा उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) 10वीं में टॉपर, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के बच्चों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। क्योंकि आज बच्चों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखण्ड बोर्ड हाई स्कूल और 12वीं के कुल 2 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को परीक्षा का परिणाम का इंतजार था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टॉपर्स की लिस्ट जारी की। बच्चे उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा। 

ध्यान रखें कि रिजल्ट आप बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर की मदद से ही देख पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पिछले 5 सालों में टॉप करने वाले बच्चों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 टॉपर सूची 2024 (Uttarakhand Board Class 10th topper 2024)

  • उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कक्षा में प्रियांशी रावत ने 100 अंक हासिल कर टॉप किया है। 
  • प्रियांशी रावत पिथौरागढ़ की छात्रा हैं, उन्होंने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
  • 2nd शिवम मलेथा- 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं। (99.60%)
  • 3rd आयुष- 500 में से 495 अंक प्राप्त किए हैं। (99%)
  • हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है।
  • लड़कियों का पास प्रतिशत - 78.97 प्रतिशत रहा है।
  • लड़कों का पास प्रतिशत -  85.96 प्रतिशत रहा है।

उत्तराखंड  बोर्ड कक्षा 10 टॉपर सूची 2023 (Uttarakhand Board Class 10th topper 2023)

साल 2023 में उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सुशांत चंद्रवंशी ने टॉप किया था। टिहरी गढ़वाल के रहने वाले सुशांत चंद्रवंशी ने  99% अंक हासिल किए थे।

  • 10वीं की परीक्षा में 2nd आने वाला छात्र- ऋषिकेश से आयुष सिंह रावत और रोहित पांडे ने 98.80 अंक हासिल किए थे।
  • 3rd आने वाला छात्र- शिल्पी और शौर्य ने 98.60  अंक हासिल किए थे।
  • उत्तराखंड बोर्ड की 2023 की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए कुल स्टूडेंट्स की संख्या -  1,32,115
  • साल 2023 में 10वीं की परीक्षा में पास होने का कुल प्रतिशत - 85.17 %
  • लड़कियों का पास प्रतिशत - 88.94 %
  • लड़कों का पास प्रतिशत - 81.48 %
इसे भी पढ़ें-  ये 5 देश फ्री में पढ़ाई करने का दे रहा है मौका, ऐसे उठाएं लुत्फ

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 टॉपर सूची 2022 (Uttarakhand Board Class 10th topper 2022)

  • साल 2022 में मुकुल सिल्‍सवाल ने कक्षा 10वीं में 99 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्‍थान प्राप्‍त किया।
  • रैंक 2: आयुष अवस्‍थी और आयुष जैन – 98.60%
  • रैंक 3: रबीना कोरंगा – 98.40%
इसे भी पढ़ें- Career In Teaching: टीचिंग में करियर बनाने के लिए करें ये कोर्स
 

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 टॉपर सूची 2021 (Uttarakhand Board Class 10th topper 2021)

  • हल्द्वानी के हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज की कनक तिवाड़ी ने हाईस्कूल में टॉप किया था।
  • साल 2021 में कुल 99.09 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। 10वीं में लड़कों की पास होने की संख्या लड़कियों से ज्यादा थी।
 

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 टॉपर सूची 2020 (Uttarakhand Board Class 10th topper 2020)

  • साल 2020 में टिहरी के छात्र गौरव सकलानी ने 98.20 फीसदी अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।
  • 2nd- जिज्ञासा (97.80%)3rd- शिवानी रावत (97.60%)
  • 3rd- तनुज जगवान  और लक्षित सिंह (97.60%)
  • 10वीं पास करने वाले छात्र डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। 

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 टॉपर सूची 2019 (Uttarakhand Board Class 10th topper 2019)

  • अनंता सकलानी, 495 (99 फीसदी) पहले स्थान पर थी।
  • अर्पित बर्थवाल, 493 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थी।
  •  सुरभि गहतोड़ी, 98.40 फीसदी (492) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थी।

Uttarakhand Board Class 10th कैसे करें चेक?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर ऊपर की तरफ 10वीं का परिणाम 2024 लिखा हुआ नजर आ रहा होगा।
  • 10वीं का परिणाम 2024 पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से जुड़ी जानकारी भरनी है।
  • इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद आप आपके सामने तुरंत रिजल्ट खुल जाएगा। इसका स्क्रीनशॉट रख लें। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, shutterstock

2024-04-30T05:32:01Z dg43tfdfdgfd