हत्या के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार

औरंगाबाद। पौथू पुलिस ने वजीरपुर ईटवां गांव के युवक को इसी गांव के 14 वर्षीय सोनू कुमार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आकाश राज ने बताया कि एक महीने पूर्व गांव दो बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ा और लाठी डंडे से मारपीट हुई। इसमें सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका कई दिनों तक पीएमसीएच पटना में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही सोनू की मौत हो गयी। इस मामले में मृतक की दादी धनकेशरी देवी ने एक युवक को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित नाबालिग था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर उसे हिरासत में लेकर जुबेनाइल कोर्ट भेज दिया गया।

2024-07-04T14:03:45Z dg43tfdfdgfd