शराब के नशे में मचा रहे थे हंगामा, धराए

अंबा, संवाद सूत्र।

अंबा व कुटुंबा पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कुटुंबा के प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि देवरिया गांव से चुनमुन बरई को गिरफ्तार किया गया है। वह शराब के नशे में घर में हंगामा मचा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इधर अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि बाजार के चौक से झारखंड प्रदेश के हजारीबाग जिले के देहराडी डोमचांच निवासी हिमांशु कुमार मेहता व स्थानीय थाना क्षेत्र के देवची बिगहा के बसंत तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। ये शराब के नशे में हंगामा मचा रहे थे। यह कार्रवाई पीएसआई आकाश कुमार ने की है।

2024-05-05T17:50:23Z dg43tfdfdgfd