वन महोत्सव सप्ताह की हुई शुरुआत

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर कॉलेज में वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत की गई जो सात जुलाई तक चलेगा। पहले दिन परिसर में पौधारोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रो. डॉ एम. एस. इस्लाम ने पौधा लगा कर की। संचालन एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डा. देव प्रकाश ने किया। महाविद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यार्थियों परिसर के अलग-अलग हिस्सों में पौधारोपण किया। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. देव प्रकाश ने बताया कि अगले तीन दिनों तक महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे जिसके अंतर्गत गुरुवार को वन संरक्षण एवं टिकाऊ जीवन विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।

2024-07-04T14:03:45Z dg43tfdfdgfd