विवेकानंद की पुण्यतिथि मनी

औरंगाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रफीगंज इकाई के द्वारा नगर मंत्री किशु गुप्ता के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हार्दिक सिंह राजपूत ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 एवं निधन 4 जुलाई 1902 को हुआ। वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। वे रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। उन्हें दो मिनट का समय दिया गया था किन्तु उन्हें प्रमुख रूप से उनके भाषण का आरम्भ मेरे अमेरिकी बहनों एवं भाइयों के साथ करने के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर नगर सह मंत्री उज्जवल मिश्रा, राहुल कुमार, सनी कुमार, रोहन गुप्ता, मीडिया संयोजक प्रांशु सिंह राजपूत, रोशन कुमार, पूर्व कार्यकर्ता राहुल कुमार, पप्पू कुमार उपस्थित थे।

2024-07-04T14:03:45Z dg43tfdfdgfd