महाराष्ट्र: पुलिस ने नये आपराधिक कानून के तहत पहली प्राथमिकी की दर्ज

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में बताया कि नये भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) कानून के तहत पहली प्राथमिकी सोमवार को सिंधुदुर्ग जिले में सावंतवाड़ी पुलिस द्वारा दर्ज की गई। उन्होंने हालांकि मामले का ब्यौरा नहीं दिया। सोमवार को तीन नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी होने से भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में दूरगामी बदलाव आए।

फडणवीस ने सदन मेंदी जानकारी

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) ने क्रमशः औपनिवेशिक युग की भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और इंडियन एवीडेंस एक्ट का स्थान लिया है। फडणवीस ने सदन में कहा कि नये आपराधिक कानूनी प्रावधानों के तहत पहली प्राथमिकी सावंतवाड़ी थाने में देर रात दो बजकर 19 मिनट पर दर्ज की गई।

फडणवीस गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुजाता सौनिक की नियुक्ति के बाद महाराष्ट्र में पहली बार कोई महिला मुख्य सचिव बनी है। फडणवीस ने कहा कि रश्मि शुक्ला राज्य की पहली महिला पुलिस महानिदेशक हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की 1987 बैच की अधिकारी सौनिक ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्य सचिव का पदभार संभाला। वह राज्य के 64 साल के इतिहास में शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। शुक्ला ने इस वर्ष जनवरी में महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक का पद संभाला था।

ये भी पढ़ें - लोकसभा में राहुल गांधी ने क्यों कहा- शिवजी की फोटो दिखाना मना है क्या?

2024-07-01T09:35:37Z dg43tfdfdgfd