मदनपुर में शतचंडी महायज्ञ यज्ञ आज से

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए सतचंडी महायज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। समिति सदस्य अनिल ठकराल ने बताया कि रविवार को सूर्य कुंड तालाब से श्रद्धालु जलभरी करेंगे। धार्मिक नारों के साथ गांव घूमते हुए यज्ञमंडप पर पहुंचेंगे। 22 को मंडप प्रवेश व जलाधिवास, 26 को मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा व महाआरती तथा 29 को हवन कर यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस दौरान डिम्पल भूमि द्वारा संध्या भजन होगा। 12 बजे रात तक देवी प्रतिभा प्रवचन करेंगी। आचार्य पंडित योगी जी महाराज व उपाचार्य पंडित अवधेशानंद जी महाराज पूजन कराएंगे। आयोजन को लेकर पूरे बाजार को सजाया गया है।

2024-04-20T13:43:25Z dg43tfdfdgfd