मतदान लोकतंत्र का आधार स्तंभ : रिमन

नईदुनिया न्यूज, मस्तूरी : अधिक से अधिक करें मतदान करने लोकतंत्र मजबूत होगा। यही इसका आधार भी है। उक्त बातें अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रिमन सिंह ने लोगों को शत - प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि लोकतंत्र का महापर्व मतदान उत्सव सात मई को है। इसी कड़ी में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के संयुक्त तत्वावधान में लगातार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पहले घर-घर पीले अक्षत, श्रीफल देकर मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। अधिकारियों ने घर जाकर स्वयं निमंत्रण दिए अब अधिकारियों के द्वारा स्वयं जनपद क्षेत्र के अनेक ग्राम पंचायत अनेक ग्राम के प्रत्येक घर-घर जा जाकर बातें कही। कार्यक्रम में एसीईओ रिमन सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी के जेआर भगत तथा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा के द्वारा वनांचल एरिया तथा दूर नदी किनारे बसे हुए ग्रामों में जाकर घर-घर पहुंच कर मतदाता पर्ची का वितरण करते हुए उन्होंने मतदाताओं से संयुक्त अपील करते हुए कहा कि आप लोग अधिक से अधिक करें मतदान हमारे मजबूत लोकतंत्र का है आधार है। मातृशक्ति मतदान के लिए आगे आए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रिमन सिंह एवं जेआर भगत, तथा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा ने अपने संयुक्त बयान में आह्वान करते हुए मातृशक्ति मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर मातृ शक्तियों आगे आती हैं तो निश्चित ही हमारा मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा इससे लोकतंत्र मजबूत होगा अतः आप आगे आकर लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी आहुति देवें।

2024-05-04T19:19:35Z dg43tfdfdgfd