मारपीट में वृद्धा जख्मी

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव में मारपीट की घटना में 68 वर्षीया कौलेश्वरी देवी नामक वृद्धा जख्मी हो गई। घटना दोपहर की बताई जाती है। जख्मी महिला का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया। घटना की सूचना थाना को दे दी गई है। जख्मी महिला का कहना है कि वह अपने खेत में चना काट रही थी। उसी दौरान उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

2024-04-23T17:33:10Z dg43tfdfdgfd