मारपीट मामले में प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

गोह, संवाद सूत्र। गोह थाने के दुमरथु गांव में दो पक्षो की बीच हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो आरोपितो को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। जेल जाने वालों में परशुराम मिस्त्री एवं बलिराम मिस्त्री शामिल है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहले पक्ष से कृष्णा मिस्त्री ने केस दर्ज कराया है जिसमें नौ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। दूसरे पक्ष से परशुराम मिस्त्री ने प्राथमिकी दर्ज कराई हैं जिसमें सात लोगों को आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

2024-04-26T14:29:23Z dg43tfdfdgfd