परशुराम जन्मोत्सव समारोह पर शोभायात्रा 10 मई को

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा : हनुमान मंदिर अंजनी वाटिका में सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर चर्चा हुई। इसमें बताया गया जन्मोत्सव पर दो दिनों का कार्यक्रम होंगे। इसमें महिलाएं सहित बच्चों के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इसमें समाज के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई । इसमें जन्मोत्सव मनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में बैठक में व्यवस्था को लेकर चर्चा करने के साथ ही व्यवस्था सौंपी गई है। नौ मई को महिला, बच्चों के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें महिला एवं बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों के लिए नृत्य गायन की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जन्मोत्सव के अवसर पर 10 मई को पूजन एवं शोभायात्रा के समापन के बाद वरिष्ठों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इस बैठक के अवसर पर प्रमुख रूप से सर्व ब्राह्मण परिषद के पवन त्रिपाठी, आदित्य पांडेय, आलोक तिवारी, डा़ संजय शर्मा, डा़ मृत्युंजय शर्मा, श्रीकांत चतुर्वेदी, उपेंद्र तिवारी, उज्जवल तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, बलराम तिवारी, चंद्रकांत शर्मा, चंदन मिश्रा, सचिन तिवारी, अनुपम पांडेय, जयदत्त तिवारी, विकास शर्मा, सूर्यकांत चतुर्वेदी, शिवशंकर तिवारी, जय त्रिपाठी, विमल मिश्रा, महेश मिश्रा, बाबूलाल पांडेय, प्रखर तिवारी, अंबुज तिवारी, विनोद कुमार शुक्ला, देवेंद्र अग्निहोत्री, योगेश तिवारी, रमेश चतुर्वेदी, मनीष त्रिपाठी, अक्षय तिवारी, मुकेश द्विवेदी, विजेंद्र कुमार पांडे, सत्यनारायण शर्मा सहित विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।

2024-04-27T18:51:52Z dg43tfdfdgfd