नपं कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय न आने पर स्पष्टीकरण

औरंगाबाद, नवीनगर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार के नियमित रूप से कार्यालय नहीं आने के चलते लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही है। इस संबंध में नगर पंचायत के पूर्व नप अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा ने डीएम को आवेदन देते हुए बताया है कि 19 मार्च को कार्यपालक पदाधिकारी ने दायित्व संभाला है और तब से लेकर अब तक चंद दिन ही कार्यालय आए हैं। ऐसी स्थिति में नगर पंचायत का आवश्यक कार्य बाधित हो रहा है। आवेदन मिलने के बाद इस संबंध में डीएम के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पदस्थापना के बाद चुनाव कार्य की व्यस्तता थी। कुछ न्यायालय का भी चक्कर था। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से कार्यालय जाकर जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

2024-05-04T15:01:22Z dg43tfdfdgfd