गोह ग्राम कचहरी की सरपंच मनोरमा देवी के साथ मारपीट की घटना घटी, जिसमें वह घायल हो गई है। उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। इस मामले में उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और कहा है कि शुक्रवार की शाम वे एक पंचायती कर लौट रही थी। इसी क्रम में विनोबा बिगहा निवासी अजीत कुमार वर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करने लगा और गले का चेन छीन लिया। उसे उठाकर नजदीक के तालाब में फेंक दिया। उसने उनके पुत्र चंद्रवंश कुमार की भी पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
2024-05-04T15:01:20Z dg43tfdfdgfd