एससी-एसटी के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के उपहारा थाने के बिलारू गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें राघव यादव के पुत्र रहीस यादव, बखोरा यादव के पुत्र सुखराम यादव एवं जयराम यादव शामिल है। बताया जाता है कि होली पर्व पर मारपीट की घटना घटी थी जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि उक्त घटना में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कई लोगों को आरोपित बनाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

2024-05-07T16:32:27Z dg43tfdfdgfd