उत्तर कोयल नहर पर ध्यान देने का आग्रह

औरंगाबाद हिन्दुस्तान प्रतिनिधि उत्तर कोयल नहर का पानी औरंगाबाद तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है। ये बातें पूर्व जिप अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कही है। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता की बैठक में वे मौजूद थे। बैठक में बराज से लेकर सभी कार्यपालक अभियंता, अधीक्षक अभियंता व कर्मी थे। नहर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। इस क्रम में जानकारी मिली कि अभी बराज से पांच सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि जब दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा तब बिहार में एक हजार क्यूसेक पानी पहुंचेगा, जो फिलहाल संभव नहीं है। बाद में हो सकता है और पानी छोड़ा जाए। डैम के बारे में उन्होंने कहा कि बिना झारखंड सरकार की मदद के यह पूरा नहीं हो सकता है। नहर की वर्तमान स्थिति से सांसद से उन्होंने इस पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है। बताया है कि परियोजना का कार्य पूर्ण होने पर औरंगाबाद और गया की सवा लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव हो पाएगी।

2024-07-02T14:56:22Z dg43tfdfdgfd