UP WEATHER NEWS: यूपी में भीषण गर्मी से बेहाल लोग, झांसी सबसे गर्म शहर, आगरा में आज से तापमान करेगा परेशान, ऐसा रहेगा मौसम

जागरण संवाददाता, आगरा। सूरज ने शुक्रवार को एक बार फिर तेवर दिखाए। अधिकतम तापमान बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगरा प्रदेश के गरम शहरों में दूसरे स्थान पर रहा। सबसे अधिक गरम 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी रहा। 

शुक्रवार को सुबह से धूप निकली, लेकिन हवा चलती रही। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तल्ख हुए तो सुबह ठंडी लगने वाली हवा भी गरम हो उठी। दोपहर 12 बजे के करीब तो धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो उठा।

जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। गुरुवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Chunav: 25 साल में पहली बार अमेठी में गांधी परिवार से नहीं कोई दावेदार, 1977 में संजय गांधी ने लड़ा था यहां से चुनाव

प्रदेश के गरम शहर

क्रम, शहर, अधिकतम तापमान

  •  झांसी, 40.9
  • आगरा, 40.5
  • प्रयागराज, फुरसतगंज, 40.4

ये भी पढ़ेंः VIP Entry In Mandir: ये हैं वो तीन युवक, जो बांकेबिहारी मंदिर में VIP दर्शन करवाने की लगाते थे बोली; 1100 रुपये थी एंट्री फीस

2024-05-04T03:03:16Z dg43tfdfdgfd