img src="https://img.jagranjosh.com/images/2024/July/272024/SSC-Selection-Post-Phase-compressed.jpg" width="1200" height="675" />
SSC Selection Post Phase 12 Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज 2 जुलाई को जून 2024 में आयोजित चयन पद (चरण 12) परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक SSC वेबसाइट ssc.gov.in पर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों के लिए अपने अंकों का अनुमान लगाने और परीक्षा में उनके प्रदर्शन को मापने के लिए महत्वपूर्ण है। उत्तर कुंजी पर आपत्ति (यदि कोई हो) 02 जुलाई 2024 (शाम 05:00 बजे) से 05 जुलाई 2024 (शाम 05:00 बजे) तक 100 रुपये प्रति प्रश्न/उत्तर के भुगतान पर ऑनलाइन प्रस्तुत की जा सकती है। 05 जुलाई 2024 को शाम 05:00 बजे के बाद प्राप्त आपत्ति किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगी। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति प्रस्तुत करने का कोई अन्य तरीका मान्य नहीं होगा।
एसएससी चयन पोस्ट चरण 12 परीक्षा विभिन्न 10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएट स्तर के पदों (प्रयोगशाला सहायक, डिप्टी रेंजर, यूडीसी, और अन्य) के लिए 2049 पदों के लिए आयोजित की गई। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी तक पहुंचने के लिए अपने रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसएससी चयन पोस्ट चरण 12 उत्तर कुंजी 2024 लिंक यहां देखें:
SSC Selection Post Phase 12 Answer Key Link | यहां क्लिक करें |
एसएससी चयन पोस्ट चरण 12 परीक्षा 2024, 20 से 26 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवार एसएससी चयन पोस्ट उत्तर कुंजी 2024 के बारे में सभी जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:
एसएससी चयन पोस्ट चयन उत्तर कुंजी 2024 | |
संगठन का नाम | कर्मचारी चयन आयोग |
परीक्षा का नाम | एसएससी पोस्ट चयन परीक्षा 2024 |
पद का नाम | चयन पद चरण 12 |
एसएससी चयन पद चयन परीक्षा 2024 | 20 से 26 जून 2024 |
एसएससी चयन पोस्ट चयन उत्तर कुंजी 2024 | 2 जुलाई 2024 रिलीज |
आधिकारिक वेबसाइट |
उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रश्न पत्र में सामान्य बुद्धि, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी भाषा पर 200 अंकों के 100 प्रश्न थे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे।
एसएससी चयन पोस्ट चरण 12 उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां देख सकते हैं:
जो अभ्यर्थी आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे यहां जागरण जोश मॉक टेस्ट देख सकते हैं।
2024-07-01T11:45:50Z dg43tfdfdgfd