RSMSSB COMPUTOR RESULT 2024 OUT: जारी हुआ राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा का परिणाम, यहाँ से करें डाउनलोड

img src="https://img.jagranjosh.com/images/2024/July/572024/Article-In-Hindi--Team-(33)-compressed.jpg" width="1200" height="675" />

RSMSSB Computor Result 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग RSMSSB आज संगणक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. संगणक भर्ती  परीक्षा 2024 का आयोजन 3 मार्च को किया गया था. ये परिणाम 625 पदों के लिए जारी होगा पहले ये भर्ती 583 पदों पर होनी थी जिसे हाल ही में बढाकर 625 किया गया है. ये रिजल्ट rsmssb official website  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी होगा. जिसके बाद आप इस पेज से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

RSMSSB Computor Result 2024

आरएसएमएसएसबी संगणक रिजल्ट 2024 आज जारी हुआ है. आप आरएसएमएसएसबी की ऑफिसियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी होगा. उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के जरिये भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

      RSMSSB Computor Result 2024 डाउनलोड लिंक 

RSMSSB Computor Result 2024 कैसे करें चेक? 

उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी संगणक रिजल्ट 2024 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. 

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा उसमें “Computor2023 दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची” पर क्लिक करें 
  • RSMSSB ComputorResult pdf योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें। 
  • भविष्य के रिकॉर्ड के लिए परिणाम पीडीएफ को सहेजें और डाउनलोड करें। 

RSMSSB Computor Result 2024 संभावित कट ऑफ 

RSMSSB संगणक (कंप्यूटर) परीक्षा के लिए कट-ऑफ स्कोर, चयन प्रक्रिया के आगे के चरणों के लिए उम्मीदवारों को  अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक निर्धारित करता है. उम्मीदवार संगणक परीक्षा के लिए संभावित कट ऑफ अंक यहाँ चेक कर सकते हैं-

श्रेणी  संभावित कट ऑफ 
सामान्य  85-92
ईडब्ल्यूएस    80-84
ओबीसी    76-82
एसटी   67-72
एससी   65-70

RSMSSB संगणक परिणाम 2024 के बाद क्या होगा ?

राजस्थान संगणक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र/दस्तावेजों के सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। DV तिथि, समय, स्थल और अन्य विवरणों के बारे में विस्तृत जानकारी नियत समय में जारी की जाएगी। दस्तावेज़ सत्यापन के समय, उम्मीदवारों को शैक्षिक और प्रशिक्षण योग्यता, चरित्र प्रमाण पत्र, आयु, वैवाहिक स्थिति, परित्याग, भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी और विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति से संबंधित मूल दस्तावेज़ जमा करने होंगे।

आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जागरण जोश मॉक टेस्ट देख सकते हैं।

2024-07-05T06:45:37Z dg43tfdfdgfd