सांप और नेवला एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते। नेवला सांप को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। कहा जाता है कि दोनों की दुश्मनी भी प्रकृति की ही देन है। कभी सांप नेवले पर भारी पड़ता है तो कभी नेवला सांप पर। साउथ अफ्रीका के मार्लोथ पार्क में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां एक अजगर पर 20 से अधिक गुस्सैल नेवलों ने अटैक कर दिया।
हालत ये हो गई कि कोई नेवला उसकी पूंछ खींच रहा था तो कई शरीर के दूसरे भाग को नोच रहा था। सांप के पूरे शरीर पर नेवलों की टोली ने बुरी तरह हमला कर दिया लेकिन नेवले और सांप के बीच युद्ध का क्लाईमैक्स काफी फिल्मी रहा। इस वीडियो को वाइल्ड लाइफ लवर पियरे नील ने रिकॉर्ड किया था। इसके बारे में बताते हुए नील ने कहा कि बिल्कुल शांत माहौल में अचानक चीखने-चिल्लाने की अजीब आवाजें आने लगी।
पहले नील की पत्नी को यह इंडियन मैना लगा लेकिन दोनों यह देखकर दंग रह गए 20 से अधिक नेवले एक असहाय अजगर के ऊपर हमला कर रहे थे। नेल ने कहा कि नेवला शायद अपने ग्रुप की रक्षा करना चाह रहे थे। इसलिए उन्होंने अजगर के ऊपर कोई दया नहीं दिखाई। नेवलों को शायद यह लग रहा था कि वो उनके बच्चों को खा लेगा। इसलिए भी वो लगातार क्रूरतापूर्व अजगर पर हमला करते रहे।
लेकिन बाजी तब पलट गई जब इतने अधिक नेवलों से बचता हुआ अजगर पास की झाड़ी में घुस गया। इससे वो खुद को नेवलों से बचा लिया। जैसे ही नेवले शांत हुए अजगर तेजी से वहां से भाग निकला। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल लेटेस्ट साइटिंग (@LatestSightings) पर शेयर किया गया है। इसे अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नेवला के ऊपर सांप के जहर का असर नहीं होता है। नेवला हालांकि, अजगर पर अटैक करने से बचते हैं क्योंकि अजगर शिकार को पहले अपने शरीर से जकड़ लेता है फिर उसे निगल जाता है। लेकिन यह भी सच है कि अगर नेवले बड़ी संख्या में होते हैं तो किसी भी सांप से भिड़ जाते हैं।
सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर. 2024-05-02T09:46:49Z dg43tfdfdgfd