LIVE PM MODI IN MP : मुरैना में पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस आपके भविष्य को बर्बाद करने व धार्मिक तुष्टीकरण पर तुली

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना । मुरैना के पुलिस मैदान में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस कुर्सी के लिए छटपटा रही है। भांति भांति के खेल खेल रही है। आपके भविष्य को बर्बाद करने के लिए कांग्रेस जुटी हुई है। यह धार्मिक तुष्टीकरण को अपना रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस का राज्य है। वहां सरकार ने जितने भी मुस्लिम समाज के लोग हैं। उन्हें रातों रात ओबीसी घोषित कर दिया। देश के गणमान्य लोगों ने चर्चा की। सबने सोच समझ कर तय किया। देश का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। कांग्रेस ने धोखेबाजी की। पिछले दरवाजे से किया। उस बाबा साहब की पीठ में छुरा भौंक दिया। तुष्टीकरण में डूबी कांग्रेस कर्नाटक का माडल पूरे देश में लागू करना चाहती है। कांग्रेस पिछड़ों, आदिवासियों का हक छीनने का षड़यंत्र कर रही है। धर्म के नाम पर आरक्षण देने का नोट कांग्रेस नोट लेकर आई थी। ओबीसी को जो 27 फीसद आरक्षण मिलता है। उस आरक्षण का एक हिस्सा काटकर के मजहब के नाम पर दिया जाएगा। कांग्रेस ने अपने 2014 के घोषणापत्र में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए कानून बनाने का वायदा

किया था।

2024-04-25T00:55:52Z dg43tfdfdgfd